कब है परीक्षा कब मिलेगा प्रवेश पत्र कोई जानकारी नहीं है विश्वविद्यालय के साइट पर।

रायपुर/बिलासपुर – विधि विभाग में शुरू होने वाले 8 तारीख से प्रथम सेमेस्टर के एवं सेकंड ईयर के फर्स्ट सेमेस्टर की 9 तारीख से होने वाली परीक्षार्थी को अभी तक यह नहीं मालूम की परीक्षा इसी दिनाक से होगी या नहीं होगी। विश्वविद्यालय की साइट पर किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है यहां तक कि यहां पर दिए गए हुए हेल्प डेस्क 8889928648 नंबर भी स्विच ऑफ आ रहे हैं विधि विभाग के छात्र को अभी तक प्रवेश पत्र भी साइट पर अपलोड नहीं किया गया है इस तरह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विद्यार्थियों को अभी तक यह सूचना भी नहीं दी गई है की परीक्षा जारी टाइम टेबल के अनुसार होगी या उसमें कुछ बदलाव होंगे जबकि कल रविवार है और होने वाले सोमवार से परीक्षा शुरू होने वाली है। विद्यार्थी अभी तक असमंजस में ही है। इस तरह के हो रहे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आखिर जिम्मेदार कौन है इसका जवाब विश्वविद्यालय को देना ही होगा और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई करना भी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी बनती है।
