More

    *अज्ञात कारणों से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की नर्स ने लगाई फांसी- जांच में जुटी पुलिस…पढ़िये पूरी खबर*

    ,भिलाई के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शंकरा मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल की एक नर्स ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि, नर्स ने हॉस्पिटल परिसर में हॉस्टल में फंदे पर लटक कर जान दी है। मृत नर्स श्री शंकर मेडिकल कॉलेज में ही काम करती थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जाँच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत नर्स का नाम दामिनी सिंह (27 साल) है। वो खैरागढ़ की रहने वाली थी। वो कॉलेज कैंपस में ही हॉस्टल में रहती थी। सुबह 7 बजे उसकी रूम पार्टनर अपनी शिफ्ट में ड्यूटी गई थी। जब वो दोपहर 3 बजे वापस हॉस्टल लौटी तो दामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी ।इसके बाद उसने इसकी जानकारी हॉस्पिटल व हॉस्टल प्रबंधन को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा कि नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

    Trending News

    Technology