More

    *,,,,अग्निवीर वायु सेना में भर्ती हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोनित*

    ,,,,अग्निवीर वायु सेना में भर्ती हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोनित


    सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी-राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में जिलाधीश मुंगेली के आदेशानुसार अग्निवीर वायुसेना में भर्ती हेतु प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो.डॉ.नरेंद्र सलुजा ने बताया कि जिलाधीश मुंगेली के निर्देशानुसार महाविद्यालय में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को अग्निवीर वायुसेना में भर्ती हेतु प्रेरित करने एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सार्जेंट श्री यू संतोष ( आई एस ए एस सी भोपाल ) सार्जेंट श्री राजू राजपूत, श्री रामनाथ गुप्ता परियोजना अधिकारी मुंगेली की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगान,राजकीय गीत का सामूहिक रूप से गायन हुआ। छात्रा तुलसी एवं भानुप्रिया के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. एन.के.ध्रुवे ने कहा कि आज हम एक ऐसे अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जो आपके जीवन को नई दिशा देने वाला है। यह अवसर है भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, यह देश की सेवा करने का, अपने सपनों को साकार करने का और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने का सुनहरा मौका है। प्रो.डॉ.आर.साहू ने कहा कि अग्निवीर बनकर, आप भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनेंगे, जो देश की सीमाओं की रक्षा करने और देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्य वक्ता सार्जेंट श्री यू संतोष ने अग्निवीर वायुसेना में भर्ती आवश्यक आयु सीमा तथा योग्यता की जानकारी देते हुए कहा कि यह समय है, अपने सपनों को उड़ान देने का। यह समय है, अपने देश के लिए कुछ करने का। यह समय है, अग्निवीर बनकर, इतिहास रचने का।आओ, हम सब मिलकर, भारतीय वायु सेना को मजबूत करें और अपने देश को सुरक्षित बनाएं! सार्जेंट श्री राजू राजपूत ने कहा कि अग्निवीर वायु भारतीय वायु सेना में “अग्निपथ योजना” के तहत भर्ती होने वाले युवा हैं। यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना मे दष सेवा करने का अवसर देना है। परियोजना अधिकारी श्री रामनाथ गुप्ता ने कहा कि अग्निवीर वायु परीक्षा , भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है जो रक्षा श्रेणी में नौकरी पाना चाहते हैं। इस फॉर्म को भरने के लिए आवश्यक आयु 17.5 से 21 वर्ष है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ.गंगा गुप्ता ने किया। इस कार्यशाला के दौरान डॉ एस के जांगड़े,श्री पी पी लाठिया,प्रो.निधि सिंह,डॉ.अर्चना भास्कर ,प्रो.नितेश गढ़ेवाल,प्रो.विवेक साहू,प्रो. महेंद्र पात्रे, प्रो देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पूर्णश जायसवाल,श्री गंगा राम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,प्रो.मनीष कश्यप,प्रो.अमित केवट,डॉ.सुषमा डहरिया,प्रो .गुरुदेव निषाद,प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, श्री अविनाश निर्मलकर,श्री शिव यादव,श्री अविनाश साहू ,श्री मुकेश यादव,श्री उमाशंकर राजपूत,सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology