अकलतरा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। थाना रोड अकलतरा में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री भविष्य चन्द्राकर, डॉ. रामायण सिंह, सुमित अग्रवाल, मुकू अग्रवाल, दिनेश दास मंहत (पार्षद), पुरूषोत्तम मोनू नामदेव (पार्षद), नवलकिशोर उपाध्याय, अनिल चन्द्राकर, श्रीकृष्णकांत चन्द्राकर, राजेश चन्द्राकर, रोहित निर्मलकर, अमित अग्रवाल सहित श्रीमती मनीषा चन्द्राकर, श्रीमती पूनम सिंह और श्रीमती रश्मि अरोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।
