More

    *अकलतरा नगर पालिका में सड़क नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार:- निर्माण कार्य हुआ गुणवत्ता विहीन,सीसी रोड में बने गड्ढे।*

    अकलतरा नगर पालिका में सड़क नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार:- निर्माण कार्य हुआ गुणवत्ता विहीन,सीसी रोड में बने गड्ढे।

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका अकलतरा के वार्ड नंबर 5 में लाखो रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण और नाली निर्माण कार्य चल रहा है। मगर ठेकेदार की मनमानी से कार्य गुणवत्ता विहीन हुआ हैं। लाखो रुपए खर्च हो रहे है सीसी रोड में बीच बीच में गड्ढे हो चुके है रोड का काम चल रहा है। मोहल्ले के लोगों ने जब ठेकेदार को गड्ढे की जानकारी दी तो उसका कहना है कि मैं गड्ढा भरने का ठेका लिया हु क्या। वही नाली के ऊपर लगने वाला ढक्कन भी घटिया बनाया जा रहा है जो तस्वीर में साफ दिख रहा है थोड़ी मात्रा में केवल सीमेंट डाला गया रेत और गिट्टी साफ नजर आ रहा है। वही नगर पालिका के अधिकारी इंजिनियर निर्माण कार्य को देखने तक नहीं पहुंच रहे है जिससे ठेकेदार को पूरा बल मिल रहा है खराब सड़क नाली निर्माण करने के लिए। वही एक ही बारिश ने सीसी सड़क की पोल खोल दी है सीमेंट बह गया है केवल रेत और गिट्टी बचा है जो साफ दिख रहा है।

    नगर पालिका अकलतरा सीएमओ संजय सिंह ने फोन के माध्यम से कहा कि जो भी शिकायतें है निर्माण कार्य यदि गुणवत्ता विहीन है तो उसकी जांच करने के बाद ही ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी।

     

    Trending News

    Technology