महासमुंद-दिनांक 29/09/2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैण्ड बसना के पास दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर अपने पास में रखे नीला/आसमानी रंग के प्लास्टिक बोरी को दोनो व्यक्ति हाथ में पकडकर अंधेरे में लुकने छुपने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकडा गया।
उक्त पकडे गये संदेहियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम 01) दिप सिंह गुर्जर, पिता उम्मेद सिंह, उम्र 30 साल निवासी प्रेम नगर , सिकरवार गली वार्ड नंबर 47, थाना सिविल लाईन मुरैना , जिला मुरैना, (मध्यप्रदेश) 02) अंकित नागर, पिता सुल्तान सिंह नागर , उम्र 18 साल 03 माह निवासी ग्राम पलपुरा, थाना सिविल लाईन मुरैना , जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) का रहने वाला बताये!
उन्होंने अपने पास एक नीला/आसमानी रंग का प्लास्टिक बोरी रखा था जिसके अंदर चेक करने पर बेारी अंदर कुल 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,50,000 रूपये एवं दो नग अलग अलग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल फोन कीमती 10,000 रूपये, नगदी रकम 1500 रूपये एवं एक नग एटीएम कार्ड कुल जुमला कीमती 12,61,500 रूपये बरामद किया गया!
उक्त दोनों आरोपियों को गवाहो के समक्ष माल जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपियो को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया!
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक उत्तम तिवारी, सउनि जयंत बारिक, प्रआर शशिभूषण बरिहा, माधोराम यादव, ललित पटेल, आरक्षक नरेश बरिहा, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, मुकेश बेहरा, किशोर साहू, हरीश साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।
