More

    ➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गांजा तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

    1➡️ *गांजा तस्करी में संलिप्त फरार वाहन स्वामी व वाहन चालक को लोरमी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-दिनांक 15/02/2025 को सुबह 05.15 बजे जरिये मुखबिर से सूचना मिला है कि महिन्द्र कार क्रमांक सीजी 12 एएफ 3456 में कुधुरताल से खेकतरा की ओर अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) परिवहन करते जाने वाला है की सूचना पर ख़ेकतरा प्लाट में हमराह पुलिस स्टाफ के घेराबंदी कर वाहन महिंद्रा कार क्रमांक सीजी 12 एएफ 3456 को रुकवाकर विधिवत तलाशी लिया जाकर वाहन में परिवहन करते कुल वजन 86.250 किलो ग्राम (छियासी किलो दो सौ पचास ग्राम) कीमती करीबन 8.50,000/- रुपये व वाहन कमांक सीजी 12 एएफ 3456 कीमती 1500000/ रूपये कुल जुमला 23.50,000/ रू. को आरोपी राजू साहू व विधि से संघर्षरत बालक से जप्त कर अपराध क्रमांक 79/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया था।
    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में तथा मुंगेली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री नवनीत पाटिल के मार्ग दर्शन पर थाना लोरमी को उक्त मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्राप्त निर्देश के तारतम्य में प्रकरण की अग्रीम विवेचना क्रम में अपराध में उपयोग किये गये वाहन महिंद्रा कार क्रमांक सीजी 12 एएफ 3456 के वाहन स्वामी के संबंध में आरटीओ से जानकारी प्राप्त किया गया जो अरूण कुमार खुंटे पिता महेत्तर लाल खूंटे उम्र 53 साल निवासी मालखरौदा जिला शक्ति का होना पाया गया। जिसे लोरमी पुलिस द्वारा उपरोक्त पते पर जाकर व मुखबिर तैनात कर पता तलाश किया जा रहा था पुलिस टीम की आने की सूचना मिलने पर सकुनत से फरार हो जाता था। दिनांक 18.06.25 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि अरूण खुटे अपने सकुनत मालखरौदा में है तत्काल पुलिस टीम तैयार कर मालखरौदा रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा अरूण खूंटे को उसके सकूनत से अभिरक्षा में लेकर घटना दिनांक को उसके वाहन के चालक के बारे में पूछताछ करने पर वह गांव का ही संतोष लहरे पिता बालाराम लहरे उम्र 25 साल साकिन मालखरौदा थाना मालखरौदा जिला शक्ति के द्वारा चलाना बताया है। तब चालक संतोष लहरे को गांव घर से अभिरक्षा में थाना लोरमी में लाकर पुछताछ करने पर वाहन स्वामी अरूण खुटे द्वारा वाहन कमांक सीजी 12 ए एफ 3456 का चालक रखना एवज में पैसा का प्रलोभन दिया था जिसके कारण वाहन दिनांक 15/2/25 को राजु साहु निवासी कुधुरताल को दिया था,आरोपी वाहन स्वामी अरुण खुटे व चालक संतोष कुमार लहरे साकिनान मालखरौदा जिला शक्ति के खिलाफ अपराध धारा का सबुत पाये जाने से दिनांक 19/06/25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव, उप निरीक्षक सुंदर लाल गोरले, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक 133 धर्मेन्द्र यादव,आरक्षक 411 अनिल कश्यप की भूमिका अहम रही।

    Trending News

    Technology