More

    *➡️ नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दुष्कर्मी को किया थाना फास्टरपुर पुलिस ने गिरफ्तार*

    ➡️ शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को वर्ष 2023 में हैदराबाद भगा ले गया था आरोपी
    ➡️ अपहृत बालिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला परिजनों को सौंपा
    ➡️ आरोपी गुलाब काटले पिता शिव कुमार काटले उम्र 24 वर्ष साकिन नवापारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को न्यायालय पेश कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

    तितजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के दिशा निर्देशन में जिले के थानों में दर्ज महिला एवं बालक/बालिका संबंधी अपराधों की शीघ्र निराकरण करने निर्देश प्राप्त हुआ, प्राप्त निर्देशों को अमल में लेते हुए थाना फास्टरपुर प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं स्टाफ द्वारा कार्यवाही करते अपहृत बालिका और आरोपी को विशेष अभियान चलाकर आरोपी के परिजन के सहयोग से हैदराबाद से बुलाकर दस्तयाब किया, बालिका को परिजन को सौंपा और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल भेजा
    थाना फास्टरपुर क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 20.12.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को संदेही आरोपी गुलाब काटले द्वारा बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर में गुम इंसान दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/2023 धारा 363 भा.दं. सं. कायम कर विवेचना में लिया गया| मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा गुम बालिका एव आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर सुचना व तकनीकी विश्लेषण से पुलिस की सूझबूझ से अपहृता एवम् आरोपी के परिजन द्वारा हैदराबाद से मुंगेली बुलाया गया जानकारी प्राप्त होने पर अपहृता को आरोपी गुलाब काटले के कब्जे से थाना परिसर में दिनांक 04.06.2025 को मिलने पर दस्तयाब किया गया, अपहृत बालिका की महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमे आरोपी द्वारा दुष्कर्म करना बताने पर आरोपी का मुलाहिजा कराया गया प्रकरण में धारा 366, 376(2)(n)भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई आरोपी गुलाब काटले को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.06.2025 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, स उ नि विजय बंजारा, आर. 124 अजय रावत, मआर 387 तारण मिरे, सहयोगी हरीश बघेल के सराहनीय कार्य रहा|

    Trending News

    Technology