♦️ *महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
♦️ *रिपोर्ट के कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश*
*नाम आरोपी*
पवन समुन्द्रे पिता स्व. बलराम समुद्रे उम्र 32 वर्ष निवासी जबड़ापारा गली न 2 थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.05.2024 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट नौकरी करती है, दिनांक 19.05.2024 के रात्रि करीब 09.15 बजे ड्यूटी से वापस आ रही थी, जबड़ापारा गली में रहने वाला पवन समुन्द्रे अकेली पाकर रास्ता रोक कर बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करते हुये शारीरिक संबंध बनाउंगा कहने लगा, जिसे छुड़ाकर परिजनों को बताउंगी बोलने पर तुझे व तेरे पिता को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है. पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर घटना के रिपोर्ट के महज 2 घंटों के भीतर आरोपी पवन समुन्द्रे को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
