More

    *◼️ मादक पदार्थ गांजा के विरूध्‍द पुलिस की कार्यवाही।*

    *◼️ लोरमी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने वाले आरोपी दिलेश साहू को किया गया गिरफ्तार।*
    *◼️ 13.1 किग्रा मादक पदार्थ गांजा एवं 01 नग मोटरसाईकल कुल कीमती 1 लाख 70 हजार किया गया जप्त।*
    *◼️ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 347/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

     

    मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लोरमी पुलिस को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने मोटरसाईकल में अवैध मादक पदार्थ का गांजा लेकर ग्राम गोड़खाम्ही से सुकली पैजनिया की ओर जाने वाला है कि सूचना पर तत्काल लोरमी पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा बजरंग चौक डिंडौल मोड़ लोरमी के पास घेराबंदी करते हुए मुताबिक हुलिया आरोपी दिलेश साहू की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 13.1 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 130000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एच.एफ. डिलक्स मोटरसाईकल क्रमांक सीजी 28 पी 2178 कीमती 40000 रूपये, कुल कीमती 170000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 347/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोरमी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक रवि प्रकाश डाहिरे, सैनिक कुलदीप सिंह, विशेष पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, परमेश्वर जांगड़े एवं राजू साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Trending News

    Technology