More

    *,,,, हिन्दी दिवस मनाया गया,,,*

    ,,,, हिन्दी दिवस मनाया गया,,,


    लोरमी,,,,,
    राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 14 सितंबर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग के द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया । इस संदर्भ में डॉ.नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे ने दीप प्रज्ज्वलित किया । दीप प्रज्वलन के पश्चात कु.पूर्णिमा जायसवाल के द्वारा सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान कु.अदिति तिवारी एवं कु.पूर्णिमा रामेकर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में कार्यक्रम के संयोजक तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.एच.एस.राज ने कहा कि हिंदी भाषा का महत्व भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में है, क्योंकि यह भारत की राजभाषा और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।यह साहित्य,सिनेमा और कला के माध्यम से विचारों को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली साधन है।

    डॉ.आर.एस.साहू ने कहा कि यह भाषा एक सेतु का काम करती है जो भारत की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोती है।और सामाजिक एकीकरण की भावना पैदा करती है। भारत में हिंदी भाषा का महत्व सोशल मीडिया पर भी स्पष्ट दिखाई देता है। यह प्रभावी संचार और समुदाय निर्माण में सहायक होता है। प्रो.निधि सिंह ने हिंदी भाषा की विशेषता को बताते हुए हिंदी शब्द राम की आकर्षक व्याख्या करते हुए कहा कि राम ‘रम्’ और ‘घम’ धातु से बना है, जहाँ ‘रम्’ का अर्थ ‘रमना’ (समा जाना) और ‘घम’ का अर्थ ‘शून्य’ या ‘ब्रह्मांड का खाली स्थान’ है, जिससे राम का अर्थ ‘सकल ब्रह्मांड में रमा हुआ ब्रह्म तत्व’ निकलता है। प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे ने कहा कि हिंदी अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दिलों की दूरियों की मिटाती है। हिंदी इन सभी लोगों की भावनाओं को जाहिर करने का सबसे सरल व सहज तरीका है। हिंदी की अहमियत और इसके सम्मान के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिन का मकसद हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा

    प्रो.हेमा.आर.टंडन,डॉ.गंगा गुप्ता ने भी संबोधित किया। उद्बोधन के बाद अजय कुमार,अवधेश कुमार,प्रशांत खुसरो, मंजेशी ठाकुर,प्रियंका जायसवाल,वासुदेव, रितिका राजपूत,प्रशांत कुर्रे,नंदकिशोर आदि विद्यार्थियों ने गीत,कविता भाषण,कहानी के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जागरूकता लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.अमित निषाद,आभार प्रदर्शन एम ए हिंदी के छात्र ओंकार राजपूत ने किया। इस समारोह के दौरान डॉ.एस के जांगड़े,श्री पी.पी. लाठियां,डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.विवेक साहू ,प्रो.नितेश गढ़ेवाल,प्रो.महेन्द्र पात्रे,प्रो. देवेंद्र जायसवाल, श्री आर. के.श्रीवास्तव,श्री एन.आर.जायसवाल,श्री पूर्णेश जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री गंगा जायसवाल,प्रो.श्रेया श्रीवास्तव,प्रो.गुरुदेव निषाद,डॉ.सुषमा डहरिया, श्री अविनाश निर्मलकर,प्रो.मनीष कश्यप,श्री प्रतापभानु शर्मा,श्री भागबली जायसवाल,श्री शिव यादव,श्री मुकेश यादव,श्री उमाशंकर राजपूत,श्री जितेंद्र दुबे,श्री नरेंद्र ध्रुव,श्री सुबुद्धि यादव,सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology