More

    हाई कोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा, बोले- आत्मसम्मान के खिलाफ जाकर नहीं कर सकता कोई काम…

    Bombay High Court judge resigns: बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रोहित देव ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति देव ने अदालत में कई वकीलों की मौजूदगी में यह घोषणा की। उसके बाद आज के लिए उनके समक्ष सूचीबद्ध मामले निस्तारित मान लिये गये।

    मिली जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रोहित बी. देव ने भरी अदालत में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को एक की सुनवाई के दौरान जज के पद इस्तीफे का ऐलान किया। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में बैठने वाले जज रोहित बी. देव ने इस्तीफा देते हुए माफी भी मांग ली। उन्होंने कहा कि मेरे मन में किसी के लिए भी खटास नहीं है। मैं किसी के भी बारे में गलत ख्याल नहीं रखता।

    वकीलों की मौजूदगी में ही जज ने आगे कहा कि इसके साथ ही यदि मैंने किसी को आहत किया हो या फिर मेरी किसी बात या काम से किसी को कष्ट पहुंचा हो तो इसके लिए भी मैं माफी मांगता हूं। मैं अपने आत्मसम्मान के खिलाफ जाकर काम नहीं कर सकता। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस बात से नाराज हैं और किस चीज को वह अपने आत्मसम्मान के खिलाफ मानते हैं।

    Trending News

    Technology