More

    *सोशल मीडिया पर समाज विशेष पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग कर लोगो को भडकाने वाले को किया गया गिरफ्तार*

    बिलासपुर // गिरफ्तार आरोपी:- कोमल शर्मा
    पिता स्व. राधेश्याम शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी मध्यनगरी चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

    प्रार्थी प्रचल चौबे पिता स्व. उमेश चौबे उम्र 35 वर्ष निवासी मसानगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.04.2023 को कोमल शर्मा के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से परशुराम जयंती शोभा यात्रा की बात को लेकर सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करते समाज विशेष के विरूद्ध टिप्पणी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/2023 धारा 153ए भादवि, धारा 67ए आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी कोमल शर्मा को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी कोमल शर्मा के विरूद्ध अलग अलग मामलो के अन्य 16 प्रकरण पंजीबद्ध है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    Trending News

    Technology