More

    *सोशल मिडिया पर अश्लील गाली गलौच एवं फोटो, विडियो को वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *आरोपी शांति लाल कटकवार उम्र 31 साल साकिन सिलादेही थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 509 ख भादवि एवम 12 पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्यवाही*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.04.2023 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिक बालिका का आरोपी शांति लाल कटकवार साकिन सिलादेही थाना बिर्रा के द्वारा मोबाईल में *सोशल मिडिया पर अश्लील गाली गलौच एवं फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर विडियो को वायरल कर रहा था तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था* एवं पीड़िता के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर पीड़िता का फोटो अपलोड करना की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क. 58/23 धारा 509 (ख) भादवि 12 पॉक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

    *आरोपी शांति लाल कटकवार निवासी सिलादेही द्वारा अपराध घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सायबर सेल की मदद से पकड़ा गया जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

    उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्र.आर. विनोद खुंटे, आरक्षक कार्तिक राम कंवर एवं साइबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

    Trending News

    Technology