सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- तरेगांव जंगल परियोजना अंतर्गत आने वाले समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान पोषण चक्र, रंगोली प्रतियोगिता, अतिथि भोज सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का सदुपयोग कर अपनी एवं परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे आयोजन के माध्यम से पोषण, महिला सशक्तिकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Trending News

Technology