More

    *सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डेरनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है*

    *सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डेरनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है*।

    पुलिस ने छापेमारी कर 25 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

     

     

    पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के पास चोरी के आभूषण छिपाकर रखे गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में डेरनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

     

    गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास कुमार, पिता स्व. धर्मदेव महतो, धमेन्द्र कुमार, पिता स्व. मंगल महतो तथा कलाम हुसैन, पिता मुमताज अंसारी शामिल हैं। तीनों डेरनी थाना क्षेत्र के बजरांहा गांव के निवासी बताए गए हैं।

     

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 जोड़ी पायल, सिकड़ी, बिछिया, बाजूबंद, चूड़ी समेत करीब 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। वहीं मंगलसूत्र, लॉकेट, मांगटीका, नथुनी, चैन, अंगूठी समेत 25 ग्राम सोने के गहने भी जब्त किए गए हैं।

     

    इस मामले में डेरनी थाना कांड संख्या-127/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

    Trending News

    Technology