More

    *सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ (संबद्ध छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ) ने महासमिति की बैठक में 6 बिंदुओं में शासन से मांग पूरी कराने की बनाई रणनीति*

    *सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ (संबद्ध छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ) ने महासमिति की बैठक में 6 बिंदुओं में शासन से मांग पूरी कराने की बनाई रणनीति*


    आशीष कश्यप बिलासपुर :-6 जुलाई को राजधानी में संघ महासमिति की बैठक श्री रविंद्र तिवारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं संरक्षक तथा श्री प्रफुल्ल कुमार प्रांताध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के 300 पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।
    बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा उपरांत 6 मांगों पर सहमति के आधार पर मांग पूरी कराने संघीय कार्यवाही का निर्णय पारित किया गया ।
    राज्य में पदस्थ 4200 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर समय – समय पर विभिन्न स्तर पर निरंतर विनम्र निवेदन, आवेदन, ध्यानाकर्षण कराने के साथ 3दिवसीय ऐतिहासिक आंदोलन करने के पश्चात भी शासन स्तर पर मांगों पर न तो कोई ठोस निर्णय गया और न ही किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई ।सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता रहा जिसके कारण प्रदेश के सभी सामुदायिक अधिकारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है ।
    बैठक में प्रदेश से आए सभी पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से आगामी रणनीति बनाते निम्न 6मांगों पर सहमति जताते हुए शासन स्तर से निराकरण कराने सहमति प्रदान की गई -:
    (1)भारत सरकार द्वारा जारी प्रस्ताव एवं राज्य शासन के घोषणा पत्र के अनुरूप नियमिति करण की प्रक्रिया पूर्ण होते तक 62 वर्ष उम्र तक नौकरी की सुरक्षा /गारंटी प्रदाय किया जाय।
    (2) भारत सरकार द्वारा जारी वित्त दिशा निर्देश के अनुरूप प्रति माह 25000/वेतन एवं 15000/ कार्य आधारित वेतन(PLP) प्रतिमाह निर्धारित तिथि में प्रदाय किया जाय।
    (3)गृह जिला में स्थानांतरण की सुविधा प्रदान किया जाए
    (4) राज्य शासन मानव संसाधन नीति2018 का अनुरूप एवं कर्मचारी भविष्य निधि के नियमानुसार EPF का लाभ प्रदाय किया जाय।
    (5)आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बैठ कर opd संचालन करते हुए 12प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मूलभूत कार्य संपादन में अवरोध पैदा करते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दबाव देने एवं किए जा रहे दमनात्मक कार्यवाही पर रोक लगाया जाय ।
    (6) विभाग प्रमुख द्वारा सभी संवर्ग के कर्मचारियों के लिए जारी कार्यदायित्व के अनुरूप कार्य लिया जाय तथा कार्यदायित्व के विपरित दबाव पूर्वक कराए जा रहे कार्य पर रोक लगाया जाय ।
    *सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के संरक्षक श्री रविंद्र तिवारी जी एवं प्रांताध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार जी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यदि राज्य शासन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा समय सीमा में कर्मचारी हित में ठोस निर्णय नहीं लेती है एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से दबाव पूर्वक लिए जा रहे नियम विरुद्ध कार्य पर तुरंत रोक नहीं लगाई जाती है तो संघ न चाहते हुए भी बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर ऑन लाइन रिपोर्टिंग बंद करने के साथ साथ कार्य बंद करने का निर्णय लेने बाध्य होगा ।परिणाम स्वरूप ग्रामीणों के उपचार में आने वाली बाधाओं के लिए शासन की पूर्ण जवाबदेही होगी ।*
    महासमिति की बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – श्री देवानंद ,प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री दीपचंद निषाद,श्री हिरेंद्र कुमार कर, प्रांतीय महामंत्री- श्री आशीष नंद,श्री हीरामन साहू, प्रांतीय महासचिव – श्री हेमंत साहू, श्री अविनाश तिग्गा,प्रांतीय सचिव – निधि श्रीवास,प्रीति पांडे,पुरुषोत्तम चतुर्वेदी,सह सचिव – हिमानी सिन्हा,मिथलेश साहू अस्मिता कुजूर,प्रांतीय संगठन सचिव- ओम कुर्रे, पायल वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्री सोहन कुंभकार,सह कोषाध्यक्ष – अंजू खरे,प्रांतीय संगठन सचिव- अमित पारथी, विकास राठौर ,मीडिया प्रभारी – प्रतीक कुमार गुप्ता,प्रियंका तिर्की, आई टी सेल प्रभारी- हेमराज निषाद,दीपक वर्मा,नैना नवीन, नीयत राम सिदा र, सहित प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
    अमित कौशिक
    सूचना प्रभारी
    सामुदायिकस्वादथ्य अधिकारी संघ छ ग

    Trending News

    Technology