More

    *सात गाँव देवांगन समाज कल्याण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— सात गाँव देवांगन समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर द्वारा आगामी 12 अक्टूबर रविवार को दोपहर 02 बजे डबरीपारा चाटीडीह स्थित देवांगन समाज विकास समिति भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
    बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जनकराम देवांगन (रानीगांव) करेंगे।
    बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य मेलऊराम देवांगन (लखराम), रामनाथ देवांगन (रानीगांव),धनीराम देवांगन (लोफंदी), तथा भगवती प्रसाद देवांगन (सेंदरी) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
    समिति के उपाध्यक्ष कैलाश देवांगन (तखतपुर), कोषाध्यक्ष बजरंग देवांगन (लोफंदी), संयुक्त सचिव राधेश्याम देवांगन (गनियारी), तथा कार्यकारिणी सदस्य इंद्रमणी देवांगन (रानीगांव) को बैठक की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    *बैठक का मुख्य एजेंडा*

    बैठक में समाज के कई सम्मानित व्यक्तियों को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से जनकराम देवांगन (रानीगांव) को भाजपा जिला महामंत्री, बिलासपुर नियुक्त किये जाने पर सम्मानित किया जाएगा। बिहारी देवांगन को नगर अध्यक्ष, तखतपुर कांग्रेस इकाई के रूप में दायित्व मिलने पर सम्मानित किया जाएगा। शिव देवांगन को भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष, तखतपुर बनने पर सम्मानित किया जाएगा। नंदकुमार देवांगन (लोफंदी) को बेलतरा उत्तर मंडल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। रामकिशोर देवांगन (रानीगांव) को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, बिलासपुर बनाए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अकलतरी एवं गनियारी ग्राम इकाई के अध्यक्षों के निर्वाचन पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन के सदस्यता शुल्क के निर्धारण पर भी निर्णय लिया जाएगा।
    बैठक में समाज को संगठित और आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा किया जाएगा ।
    उद्देश्य: एकता और संगठन सुदृढ़ीकरण
    अध्यक्ष जनकराम देवांगन ने बताया कि यह बैठक समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और समाज के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी ग्राम इकाइयों — अस्पांचल, तखतपुर, गनियारी, घुटकू, लोफंदी, रानीगांव, सेंदरी, लखराम, अकलतरी, नवागांव, बिलासपुर नगर और मुंगेली — के सभी पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। बैठक के आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी में जुट गए हैं। समाज के युवाओं में भी संगठनात्मक सक्रियता को लेकर सकारात्मक चर्चा बनी हुई है। यह जानकारी 07 गांव मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

    Trending News

    Technology