
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भाजपा द्वारा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पांडेय को पुनः सांसद प्रत्याशी घोषित किया गया है इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह व जश्न का माहौल है प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात् कल 4 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे सांसद संतोष पांडेय का प्रथम कवर्धा आगमन होगा इसके मद्देनज़र भाजपा द्वारा जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है सर्वप्रथम नगर के ठाकुरदेव चौक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद पांडेय का स्वागत किया जाएगा इसके बाद रैली के माध्यम से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे यहां पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व मुलाक़ात करेंगे।
—————————————-
