सम्मी सागर माहेश्वरी बने राज्य कर्मचारी संघ के अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष, रूपेश सिंह को सचिव की कमान *नवीन कार्यकारिणी

सम्मी सागर माहेश्वरी बने राज्य कर्मचारी संघ के अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष, रूपेश सिंह को सचिव की कमान

*नवीन कार्यकारिणी का गठन, अरविंद भारद्वाज कोषाध्यक्ष नियुक्त; राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने लिया कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। राज्य कर्मचारी संघ की अकलतरा ब्लॉक इकाई को नई कार्यकारिणी मिल गई है। संगठनात्मक मजबूती और कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सम्मी सागर माहेश्वरी को ब्लॉक अध्यक्ष, रूपेश सिंह को ब्लॉक सचिव तथा अरविंद भारद्वाज को ब्लॉक कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवगठित कार्यकारिणी में दासराम भारते को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, रमाकांत परोहा को प्रचार सचिव बनाया गया। वहीं योगेन्द्र राय, सत्येन्द्र आजाद, संतोष ध्रुवे एवं अमित धीवर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वीरेन्द्र शांडिल्य एवं विश्वनाथ अघरिया को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए। नवीन पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

*राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में संभाग अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रकोष्ठ प्रमुख प्रियंका सिंह सेंगर, संभाग सचिव अनुभव तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह चंदेल, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ यशपाल चौबे, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव नरेन्द्र सिंह चंदेल तथा प्रधान पाठक मंच के प्रदेश प्रमुख जयंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, एकजुटता और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सदस्यों की एकता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास में होती है। कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर संगठित होकर आवाज उठाना तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

*कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा : पुष्पराज सिंह चंदेल*

राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह चंदेल ने अकलतरा ब्लॉक से अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कर्मचारी हितों के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन की जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी।

संभागीय सचिव अनुभव तिवारी एवं प्रधान पाठक मंच के प्रदेश प्रमुख जयंत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

*संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी अब नवनियुक्त पदाधिकारियों पर*

नवीन कार्यकारिणी के गठन को अकलतरा ब्लॉक में राज्य कर्मचारी संघ की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने कर्मचारियों की समस्याओं को संगठित मंच प्रदान करने, विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन दामोदर चौधरी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह चंदेल ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अविनाश खांडे, रूपेश सिंह, रमाकांत परोहा, पुष्पेंद्र जोगी, दासराम भारते, अमित धीवर, भवानी पांडे, रामकिशोर कौशिक, सत्येन्द्र आजाद, फतेह सिंह टंडन, सूरज मल्होत्रा, उमाशंकर निर्मलकर, संतोष सिदार, सुरेश बर्मन, आदम कुरैशी, दिलीप साहू, जयपाल मार्बल, धनाराम राय, ओमप्रकाश राठौर, सुखदेव टंडन, राजेंद्र कश्यप, मनीराम कौशिक, शिवनारायण आर्मो, जितेन्द्र कौशल, ओमप्रकाश चंद्राकर, अर्जुन झाडे, संतोष साहू, संतोष ध्रुवे, विशाल यादव, श्रवण साहू, गणेशाराम, सुरेंद्र नोर्गे, वीरेन्द्र शांडिल्य, विश्वनाथ अघरिया, विष्णु यादव, राजेंद्र तिवारी, पवन साहू, भागवत मार्बल एवं रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Trending News

Technology