More

    *सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका- जयंत मलैया विधायक निवास पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित*

    देवेश खरे सवांददाता दमोह की रिपोर्ट।

    दमोह :- भाजपा सदस्यता अभियान 2024 दमोह विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वही दमोह विधायक जयंत मलैया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसका निर्वाह वरिष्ठ, युवा, महिला सभी कार्यकर्ताओं को करना है संगठन ने पूरे देश में लक्ष्य निर्धारित किया है एक सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा उसी संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को लेकर पहले कार्यशाला आयोजित करने उसके पश्चात सदस्यता अभियान चलाने की रूपरेखा निर्धारित की है हम सभी को भी पुनः अपनी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेनी है और अपने परिवार,मुहल्ले, वार्ड, मित्रों को भी भाजपा की सदस्यता दिलवाना है सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल करके ऑनलाइन फार्म भरेंगे ऑनलाइन के साथ हम आवेदन के माध्यम से भी सदस्यता दिलवा सकते हैं महत्वपूर्ण यह है कि हम अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाये इस कार्यशाला आयोजन में अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology