More

    *सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

    *सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने बताया कि बरेला निवासी नितेश की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक के निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सड़क दुर्घटना में मृतक के वैध वारिस को 25 हजार रूपए और गंभीर रूप से घायल होने पर 10 हजार रूपए की राशि दिए जाने का प्रावधान है।

    Trending News

    Technology