More

    *सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए आवारा मवेशियों के सिंघो में भी रेडियम पट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए- डॉ रमेश कश्यप*

    आशीष कश्यप बिलासपुर :-मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप के द्वारा मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लिए आवारा मवेशियों के सिंघो पर रेडियम पट्टी पहनाने के लिए अपना सुझाव रखा है जिससे आवारा मवेशियों के सड़कों पर बैठे रहने से वाहन चालक सतर्क हो जाए और सावधान होने की वजह से मवेशी और वाहन चालक दोनों ही सुरक्षित रहे। इस प्रकार का प्रयास करके भी दुर्घटना को कमी करने का पहल किया जा सकता है।छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है । जिसके कारण सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण लोग आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं । शहर की मुख्य सड़कों आम रास्तों पर आवारा मवेशियों के होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई ऐसे पशुपालक है जो मवेशी की सही देखभाल नहीं करने के कारण उन्हें छोड़ देते है।जिससे मवेशी सड़क,बाजार,रास्तों पर घूमते रहते हैं।रात्रि के समय मवेशी सड़क पर घुमने के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक बढ़ जाता है।रात्रि के समय अंधेरा होने के कारण कई बार तेज रफ्तार वाहन मवेशी से टकरा जाते है । जिससे दुर्घटना में मवेशी घायल हो जाता है, कभी कभी मवेशियों की मौत भी हो जाती हैं। वाहन चालक व वाहन दोनों का नुकसान होता है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए गोठान की समुचित व्यवस्था करते हुए गोठानो का निरीक्षण भी किया जाए। स्थानीय प्रशासन के द्वारा समय-समय पर आवारा मवेशियों पर गले के साथ – साथ सिंघो पर भी रेडियम पट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए। जिससे सतर्कता बनी रहे।

    Trending News

    Technology