More

    * सट्टा खिलाने वाले दो आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार थाना चाम्पा/सायबर टीम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

    *आरोपियों के कब्जे 02 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 1,00,500/रुपया बरामद किया गया*

    *आरोपी*

    *(1) विजय कसेर पिता रविशंकर कसेर उम्र 43 साल निवासी सोनारिन घाट चाम्पा*

    *(2) प्रकाश देवांगन पिता स्व गोविंद देवांगन उम्र 39 वर्ष पता बरछा पारा चाम्पा थाना चाम्पा*

    * आरोपीयो के विरूद्ध धारा 7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा/ साइबर टीम जांजगीर को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि भाले राय मैदान चाम्पा में *सोनारिन घाट चाम्पा निवासी विजय कसेर* मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ विजय कसेर व प्रकाश देवांगन दोनों चैंपियन ट्रॉफी में ऑनलाइन आई डी के माध्यम से क्रिकेट का रुपये से दांव लगाकर हार जीत का सट्टा खिला रहे थे जो विजय कसेर से एक मोबाइल व नगद एक लाख पांच सौ रूपये व प्रकाश देवांगन से एक नग मोबाइल जिसमे क्रिकेट मैच का जानकारी लेन देन को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध कमांक 69/ 25 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 01.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चाम्पा,सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, महिला प्रधान आर श्यामा जायसवाल,सायबर टीम जांजगीर से प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, आरक्षक प्रदीप दुबे, रोहित कहरा व थाना चाम्पा स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

    Trending News

    Technology