*

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…..
सक्ति:-डी जीएम महोदय के निर्देशानुसर एवं कलेक्टर महोदय के आदेशानुसर जिले में अवैध रूप से रेत, मुरूम, गिट्टी के खनन और अवैध परिवहन पर तेजी से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने अवैध खनन-परिवहन पर कड़ा रूख अपनाते हुए खनिज अधिकारी सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध खनन-परिवहन में लगे वाहनों और मशीनों की जप्ती कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा जाए। अधिकतम जुर्माने की कार्यवाही की जाए, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिसके तहत
आदेशानुसर नियम का पालन करते हुए सक्ती जिले के क्षेत्र के अंतर्गत खनिज अमला के भ्रमन के दौरlन निम्न वाहनो को अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तारी कर कार्यवाही किया गया है:-
जिसका विवरन इस प्रकार है :-
चंद्रपुर से 1 हाइवा गिट्टी
नया बाराद्वार से 1 हाइवा गिट्टी
डभरा से 2 टेलर कोयला ओवरलोड के साथ और 1 ट्रैक्टर रेत एवं मालखरौदा से 1 ट्रैक्टर रेत
इत्यादि वाहनो पर कार्यवाही किया गया है |
