
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर में विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जानी जाने वाली एकमात्र महिला संस्कृति ग्रुप के द्वारा तीन दिवसीय भव्य एवं विशाल गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह गरबा कार्यक्रम 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक कुकदूर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्णत धार्मिक वातावरण में शानदार पारंपरिक वेशभूषा में आयोजित किया गया वही गरबा महोत्सव में संस्कृति ग्रुप ने अपने नाम के अनुरूप भारतीय संस्कृति एवं कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसकी नगर एवं आसपास के क्षेत्र से पहुंचे दर्शकों द्वारा बहुत सराहना की जा रही है
*छत्तीसगढ़ी थीम रहा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण*
इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रत्येक दिन महाआरती व विभिन्न थीम पर गरबा का आयोजन रखा गया था प्रथम दिवस पारंपरिक गरबा थीम पर गुजराती भक्ति गीतों पर मां की आराधना के लिए चंगिया चोली के चमकते परिधान पहनकर गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया गया द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का थीम रास गरबा था जिसमें सभी प्रतिभागियों ने लाल रंग की साड़ी में मां अंबे प्रथम आराध्या गणेश जी एवं भोले शंकर के भक्ति गीतों के साथ-साथ कृष्ण राधा रास गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी अंतिम दिन के छत्तीसगढ़ी थीम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में कर्मा,सुआ व भक्ति गीतों पर किया गया शानदार गरबा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सभी प्रतिभागियों ने सुपा, टोकरी ,पर्रा हाथ में लेकर बेहतरीन गरबा किया यह गरबा कार्यक्रम कवर्धा के एम. के.( मुकेश )कोरियोग्राफर के निर्देशन में बहुत ही शानदार रहा वही गरबा के समापन की मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे की धर्मपत्नी समाज सेविका रेखा पांडे शामिल हुई उन्होंने कहा कि गरबा मां की आराधना की एक कला है संस्कृति महिला ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी परंपरा एवं कला को समेटते हुए बहुत ही आकर्षक और बेहतरीन गरबा का प्रदर्शन किया उन्होंने गरबा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिन्ह एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया आयोजक समिति ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं माता की चुनरी सम्मान भेंट की गयी समापन के पूर्व कार्यक्रम के द्वितीय दिवस विधायक भावना बोहरा भी गरबा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा गरबा के माध्यम से माता की आराधना की जा रही है जो बहुत ही सराहनीय एवं उत्कृष्ट है उन्होंने आयोजन समिति को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई प्रेषित किया संस्कृति महिला ग्रुप ने विधायक भावना बोहरा को लाल चुनर ओड़ाकर महिला शक्ति का प्रतीक त्रिशूल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
*संस्कृति महिला ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य हेतु विभिन्न समितियां को भी भेंट किया स्मृति चिन्ह*
संस्कृति ग्रुप के द्वारा नगर में सामाजिक कार्य कर रहे विभिन्न समितियां को सम्मानित किया गया इसके लिए विधायक भावना बोहरा के हाथों पर्यावरण संरक्षण का कार्य करने वाली पर्यावरण संरक्षण समिति बेजुबां जानवरों की सेवा करने वाली बैजूबां सेवा समिति व स्वच्छता के लिए कार्य करने वाली महामाया सेवा समिति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तीन दिवसी गरबा आयोजन के दौरान संस्कृति ग्रुप ने भोग भंडारा का भी आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों के पूरे परिवार के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भोजन प्राप्त किया समापन दिवस की मुख्य अतिथि रेखा पांडे ने भी सभी अतिथियों के साथ भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया एवं इस व्यवस्था के लिए आयोजन समिति की सराहना की कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति महिला ग्रुप ने आयोजन की अभूतपूर्व सफलता हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त सहयोग कर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
—————————————-
