More

    *श्रीराम प्रभात फेरी समिति खर्रीपारा द्वारा पड़ाव चौक में प्याऊ घर स्थापित किया गया*


    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पड़ाव चौक स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम प्रभात फेरी एवं हनुमान चालीसा पाठ समिति के सदस्य द्वारा हर्षोल्लास से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया तथा भंडारे का आयोजन कर विशाल जन समुदाय को सदस्यों ने प्रसाद का वितरित किया एवं इस शुभ अवसर पर नागरिकों को शीतल पेय जल हेतु प्याऊ घर की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन मुंगेली नगर पालिका सी एम ओ ठा.होरी सिंह जी के सानिध्य में किया गया।
    3 जनवरी 2021 से संचालित श्रीराम प्रभातफेरी समिति खर्रीपारा प्रति प्रभात धार्मिक जनजागरण के साथ साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को भी पोषित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
    इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य एवं वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ला वासियों एवं गणमान्य नागरिकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology