More

    *श्रवण यंत्र मिलने से शंकर के जीवन में लौटी सुनने की उम्मीद*

    *श्रवण यंत्र मिलने से शंकर के जीवन में लौटी सुनने की उम्मीद*

     

    *समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांग हितग्राही को मिली बड़ी

     मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को समय पर सहायता और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पथरिया के ग्राम पड़ियाइन निवासी दिव्यांग शंकर को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। श्रवण संबंधी समस्या के कारण शंकर को दैनिक जीवन में संवाद करने और सामान्य गतिविधियों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुनने में परेशानी होने से वे सामाजिक गतिविधियों से भी धीरे-धीरे दूर होते जा रहे थे। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

    उप संचालक समाज कल्याण श्री नदीम काजी ने बताया कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी दिशा में विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्रवण यंत्र मिलने के बाद शंकर और उनके परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लोगों की बातें सुनने और समझने में काफी सुविधा हो रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Trending News

    Technology