More

    *शिवघाट मेला आगर मोहपाड़ नदी संगम में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व*

    *जिले के ग्राम सँगवाकापा में तीन दिवसीय मेला का हुआ समापन*

    **तीन दिवसीय में एक से बढ़कर एक गीत कलाकारों ने प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए किया मजबूर*


    तिजराम साहू ब्यूरो  मुंगेली // महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय शिवघाट मेला आगर मोहपाड़ नदी संगम ग्राम सँगवाकापा में आयोजित किया गया। जिसमें मेले के तीनों दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया। महाशिवरात्रि के प्रथम दिन 26 फरवरी को जगराता ग्रुप सुकृता ध्रुव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 27 फरवरी को श्री साँई म्यूजिक ग्रुप द्वारा देवी भजन गीत गाकर समा बांधा। इसी तरह 28 फरवरी को भक्ति जगराता ग्रुप बुंदेली एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। तीन दिवसीय मेले में धार्मिक और संस्कृति कार्यक्रमों की झूम रही। बड़ी उत्साह के साथ मेला को मनाया गया। मेला में आकाश झूला इस बार आकर्षक का क्रेंद बना, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

    मेला देखने आए लोगों ने कहा ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल भी बढ़ता है। मेला को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अजय साहू, लक्की जायसवाल, उपाध्यक्ष रामू पोर्ते, जितेंद्र साहू, सचिव राकेश साहू, उमेश जगत, सहसचिव सचिन देवांगन, सुखनंदन साहू, कोषाध्यक्ष सुनील मरकाम, रामचन्द नट, संचालक राजेश साहू, लुकराम साहू और संजय साहू सहित ग्रामवासियों के विशेष योगदान रहा

    Trending News

    Technology