More

    *शिक्षक ने भेंट की विधानसभा अघ्यक्ष को सफलता की राहें पुस्तक।*

    लोरमी ग्राम सुकली में राजपूत क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप मूर्ति का अनावरण कर हर्षोल्लास के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे।इस भव्य आयोजन के दौरान मुंगेली जिला के लोरमी विकास खंड में पदस्थ नवाचारी शिक्षक रघुनाथ राठौर ने सफलता की राहें पुस्तक डॉ. रमन सिंह को भेंट किए, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विधायक घर्मजीत सिंह, जनपद अघ्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम ठाकुर, कपिल सिंह, घंशु राजपूत, रामकलम परिहार आदि उपस्थित रहे।यह पुस्तक प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों के नवाचारों और सफलता की कहानियों पर आधारित हैं जो शिक्षा जगत में नया आयाम स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।उत्कृष्ट शिक्षकों के अनुभव पर आधारित सफलता की राहें पुस्तक में एससीआरटी रायपुर के स्कूल लीडर शिप अकादमी के राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल शिक्षकों के प्रेणादायक कहानिया दर्ज हैं।उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-मुंगेली जिला से रघुनाथ राठौर, बस्तर-कृष्ण पाल राणा ,सइदा खान, ममता सिंह सरगुजा जिले से मिथलेश पाठक, प्रज्ञा शुक्ला, सुचिस्मिता सिंह, शिक्षक डिगेश्वर साहू, संतोष तारक संतोष प्रकृति, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक डॉ .प्रमोद शुक्ला आदि हैं।इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अघ्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने रघुनाथ राठौर को उनकी प्रेरणा दायक पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी और उनकी प्रयासों की सराहना की।सफलता की राहें पुस्तक शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेणास्रोत बनने जा रही हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी।

    Trending News

    Technology