
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस21जून को शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस21जून को शाला परिसर में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर “योग संगम” का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामवासियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में शामिल हुए।शिक्षक रघुनाथ राठौर ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास हैं जो शारीरिक, मानसिंक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं । योग करने के कई लाभ हैं साथ ही हमे विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचने में सहायता करती हैं ।इसलिए हमे प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।साथ ही योग कैसे और कब करना चाहिए उसका नियम भी बताए।शिक्षक रूपेश राजपूत ने शाला परिसर में आए हुए ग्रामवासियों एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योग कराकर योग करना बताए।इस अवसर पर शाला में सालिक राम, पूर्व उप सरपंच श्रीमती रेशम बाई यादव, कुमारी साहू, सरोजिनी, द्रौपती, सोनकुवर, लक्ष्मण यादव,गीता आदि उपस्थित रहे।
