More

    *शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    * आरोपी रोशन साव उम्र 23 वर्ष साकिन सुहासनी गांगुली सरानी भवानीपुर कलकत्ता*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376 (3) भादवि के तहत की गई कार्यवाही किया गया*

    * महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता का आरोपी रोशन कुमार साव अकलतरा क्षेत्र में रहकर काम करता था। आरोपी से पीड़िता का जान पहचान होने से पीडिता को शादी करने व अच्छे से रखने का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 376, 376 (3) भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

    विवेचना दौरान *आरोपी रोशन साव साकिन सुहासनी गांगुली सरानी कलकत्ता को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.01.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

    उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण कुमार सिह आरक्षक विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन एवम महिला आर. अंजना लकडा का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology