More

    *शराब पीने के लिऐ पैसों की मांग कर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

    *आरोपी लवकेश राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी भुनेश्वर राठौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 03/06/22 को पुटपुरा फर्नीचर फैक्ट्री में कामप्रेशर बनाने गया था जो गांव *पुटपुरा का लवकेश राठौर शराब पीने के लिऐ पैसों की मांग करने लगा मना करने पर हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने लगा प्रार्थी द्वारा अपने परिजनों को बुलाया तो आरोपी के अन्य साथी भी आ गए और उनसे मारपीट करने लगे* । प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/2022 धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    आरोपी *लवकेश राठौर घटना घटित कर फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की दिनांक 08.12.23 को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.12.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टाफ जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology