More

    *शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बहन को हथौड़े से मारपीट करने वाला आरोपी भाई कोनी पुलिस की गिरफ्त मे*

    *शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बहन को हथौड़े से मारपीट करने वाला आरोपी भाई कोनी पुलिस की गिरफ्त मे*

    ✨🔶 त्वरित कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल ✨🔶

    *अपराध क्रमांक* 116/2026
    *धारा -* 296,115(2),119(1),351(3) BNS

    *गिरफ्तार आरोपी*
    आरोपी मानेश्वर मनहर पिता स्व. शिव नारायण उम्र 33 वर्ष सा. आनंद मार्ग स्कूल के पास कोनी, थाना कोनी जिला बिलासपुर

    संदीप कुमार साहू ब्यूरो बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में पीड़िता कु.मिनेश्वरी मनहर में थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 24/03/2026 को अपने देव नगर कोनी स्थित घर अकेली सोई थी उसी दिन रात्रि लगभग 10/11 बजे को उसका भाई मानेश्वर मनहर शराब के नशे में गाली गलौज करते आया उसके बाल को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला शराब पीने के लिए पैसे मांगा पैसा नहीं देने पर पास में रखे हथौड़े से सिर, हाथ व पीठ में मारा चोट से बेहोश हो गई पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मानेश्वर मनहर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिससे घटना में प्रयुक्त हथौड़ा जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।

    🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

    सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
    👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

    Trending News

    Technology