More

    *विशेष आमंत्रण प्रिय छात्रों एवं शिक्षकों, आदरणीय अभिभावक गण, सदस्य एवं पदाधिकारीगण*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सादर जय भीम – नमस्कार अत्यंत हर्ष के साथ आमंत्रित किया जाता है कि 10 मई 2026 दिन रविवार को दोपहर 01 बजे यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी एवं उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी एवं अजेय योद्धा विधायक माननीय श्री पुन्नू लाल मोहले जी तथा अन्य सम्माननीय अतिथियों का नगर आगमन हो रहा है। सर्वप्रथम कलेक्टोरेट परिसर में सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण तत्पश्चात दाउपारा चौक में संत बाबा गुरु घासीदास जी की भव्य आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। दोनों जगहों एवं हमारे विद्यालय गेट में हमारे विद्यालय के छात्रों , शिक्षकों, अभिभावकों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं बुके से सम्मानित किया जाएगा साथ ही तीनों जगहों में फूलों की बारिश की जाएगी। इस अवसर पर संस्था से संबंधित उपस्थित होने वाले छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों को विद्यालय में 11 बजे अनिवार्य रुप से उपस्थित होना है और विद्यालय की ओर से कक्षा 8 वी से 12 वीं तक के एक छात्र छात्रा एवं उनके एक अभिभावक को निःशुल्क सफेद टी शर्ट दी जाएगी जिसे पहन कर कार्यक्रम में शामिल होना है। उपस्थित सभी सदस्यों के लिए विद्यालय परिसर में स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी अपने अपने बाइक में डॉ भीमराव अम्बेडकर विद्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे के पूर्व अनिवार्य रुप से उपस्थित होने का कष्ट करेंगे ताकि अधिक से अधिक संख्या में स्वागत किया जा सके। सहयोग की अपेक्षा के साथ सादर आमंत्रण स्वीकार करेंगे।
    सादर सधन्यवाद…..
    🙏🙏🙏
    आपका
    राजेन्द्र दिवाकर एवं
    एच आर भास्कर
    9303901651

    Trending News

    Technology