More

    *विवेकानंद विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में गीता जयंती मनाया गया *

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगर के हृदय स्थल पर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में अगहन मास के शुक्ल पक्ष का एकादशी जिसे मोक्षदा अर्थात मोक्ष प्रदान करने वाला के रूप में प्रचलित है। गीता जयंती विद्यालय में विगत 24 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस श्लोक गायन, निबंध, रंगोली व व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें निबंध में प्राथमिक स्तर पर भूमिका कश्यप(प्रथम), महक यादव(द्वितीय), लतेश्वरी साहू(तृतीय) , माध्यमिक स्तर पर मानवी सिंह ठाकुर(प्रथम) नवीन साहू (द्वितीय), कमलेश्वरी साहू(तृतीय) एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर पूजा चंद्राकर (प्रथम) , मान्या सिंह ठाकुर (द्वितीय), हेमलता सप्रे (तृतीय) स्थान‌ पर रहे। रंगोली में प्राथमिक स्तर पर सूरभि यादव (प्रथम), दिशा कुंभकार (द्वितीय), रितु सोनकर (तृतीय) , माध्यमिक स्तर पर डिम्पी यादव (प्रथम), रुद्र सोनकर व भावना यादव(द्वितीय), नवीन पैकरा (तृतीय) एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर शिखा साहू (प्रथम) , नम्रता घृतलहरे (द्वितीय), यामिनी सुप्रे व दिव्या यादव (तृतीय) स्थान‌ पर रहे।‌ श्लोक गायन में माध्यमिक स्तर पर सुषमा साहू(प्रथम) चांदनी जोशी (द्वितीय), भाविका देवांगन(तृतीय) एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर चित्रांजलि साहू (प्रथम) , आरती पटेल (द्वितीय), रुचि केशरवानी (तृतीय) स्थान‌ पर रहे।‌ तथा व्याख्यान प्रतियोगिता में हिमांशी साहू (प्रथम) पंकज चंद्राकर (द्वितीय)‌ व प्रिया चंद्राकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में श्री गीता का पूजन, पठन, हवन तथा पं. श्री अयोध्या प्रसाद के श्री मुख से श्री गीता का व्याख्यान किया गया।

    इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति श्री दिनेश सोनी जिला अध्यक्ष(वि. हि. प) ,‌ यशवंत सिंह सह मंत्री(वि. हि. प) , पद्मराज सिंह जिला मंत्री, मनोज मिश्रा जिला सह मंत्री, प्रकाश संतवानी, कोमल शर्मा छ.ग. चेंबर ऑफ कॉमर्स महामंत्री सम्मिलित होकर कार्यक्रम में प्रतिभागीय छात्र-छात्राओं को पुरस्कारप्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्री पारथलाल कुलमित्र , सचिव श्री स्वारथ कुलमित्र, सुखनंदन यादव व जगदीश देवांगन ने किया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology