विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर, कठिन परिश्रम करें:-विजय शर्मा डिप्टी सीएम
0.स्वामी आत्मानंद कचहरी पारा स्कूल का लोकार्पण किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका द्वारा 1 करोड़ 94 लाख रू. की लागत से निर्मित नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उपस्थित अतिथियों ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की वास्तविक प्रगति का पैमाना उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है समाज में शिक्षा सशक्त होती है जिससे समाज आत्मनिर्भर, संस्कारित और विकसित बनता है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रख रही है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण आधुनिक अधोसंरचना और समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना इसी सोच का परिणाम है जिसके माध्यम से गरीब,मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है उन्होनेें विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें तथा अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से कबीरधाम जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का नाम रोशन करें उन्होंने विद्यालय परिवार और नगर पालिका परिषद को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
*शहर गौरवान्वित करने वाला पल-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने कहा कि यह अंग्रेजी विद्यालय हमारे कवर्धा शहर को गौरवान्वित करने वाला विद्यालय बनेगा। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक सभी बच्चे पढेगें उन्होनें कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उच्च शिक्षा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगी स्कूलों की सभी गतिविधियों में यह स्कूल महत्तवपूर्ण साबित होने वाला है उन्होनें उपथित सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को नये स्कूल के बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया नवनिर्मित विद्यालय भवन में बच्चों के लिए बेहतर कक्षाएं, स्वच्छ परिसर, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है और विद्यालय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति विरेन्द्र साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल भाजयुमो अध्यक्ष उमंग पांडे शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
—————————————
