
कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज में चल रही महिला के पैर में लोहे का एंगल गिरने से महिला का पैर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है । जख्मी महिला को ठेकेदार ने सिम्स में भर्ती कराया है । मिली जानकारी अनुसार आज शाम लगभग पांच बजे आधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो रही थी कोटमी सोनार में रहने वाली महिला रथ बाई फुट ओवरब्रिज से जा रही थी उसी समय जोर की आंधी आयी और फुट ओवरब्रिज में सुरक्षा के जालीदार लोहे का एंगल भड़भड़ा कर महिला के पैर में गिरा । लोहे के भारी-भरकम एंगल से महिला का बुरी तरह कुचल गया और गहरा जख्म हो गया। जब इस बात की खबर ठेकेदार को हुई तो तुरंत उसे सिम्स ले जाया गया और भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि महिला रथबाई बहुत गरीब परिवार की है ठेकेदार ने पूरा खर्च उठाने का वादा किया है । अब प्रश्न यह उठता है कि रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर अगर ऐसे ही काम चला तो क्या होगा । कोटमी सोनार का रेलवे स्टेशन भी भीड़भाड़ रहता है और अगर ऐसे ही गुणवत्ताहीन निर्माण होता रहा तो लोगों की जान भगवान ही बचायेंगे । थोड़ी सी आंधी से सुरक्षा के लिए लगाएं एंगल किसी के उपर उड़ कर गिर रहें हैं तो उसकी मजबूती आराम से समझी जा सकती हैं और सबसे बड़ी बात की इन निर्माण कार्यो का सर्वेक्षण करने वाले शायद नोटों के नशे में ग़ाफ़िल हर तरह के घटिया निर्माण को क्लीन चिट दे रहे हैं ।
