More

    *लोरमी में 2 से 4 मई तक इको टूरिज्म पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण*

    *लोरमी में 2 से 4 मई तक इको टूरिज्म पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण*

    मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी,मुंगेली— भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत लोरमी के सभा कक्ष में 2, 3 एवं 4 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इको टूरिज्म एवं छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024–30 पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन सीएसआईडीसी के बैनर तले एनआईएमएसएमई (NIMSME), हैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।

    यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं, टूर गाइड्स, महिला स्व-सहायता समूहों, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा पर्यटन आधारित स्वरोजगार के अवसरों को विकसित करना है।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म, सांस्कृतिक एवं कला पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन तथा होमस्टे जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के आधुनिक तरीके, पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और स्थानीय स्तर पर पर्यटन व्यवसाय स्थापित करने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024–30 के तहत मिलने वाली सुविधाओं, प्रोत्साहनों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि प्रतिभागी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम को सफल बना सकें।

    यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 75661 95 551 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Trending News

    Technology