More

    *लिखमानिया धर्मशाला नव प्रकल्प का लोकार्पण सम्पन्न, समाज को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त धर्मशाला*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा:-। अग्रवाल सेवा समिति अकलतरा के तत्वावधान में सेठ जानकीलाल लिखमानिया धर्मशाला के नव प्रकल्प का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल (अमित चांवल उद्योग, तिल्दा-नेवरा), अति विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल (बालाजी राइस उद्योग समूह, खरोरा), विशिष्ट अतिथि श्रवण अग्रवाल एवं कांग्रेस नेत्री मंजू सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने शाम 4.30 बजे रिबन काटकर उद्घाटन किया।

    नवीन स्वरूप में धर्मशाला को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में नवनिर्मित कक्षों व समाज सहयोगियों के नाम अंकित शिलालेख का अनावरण भी किया गया।

    समारोह में समिति अध्यक्ष विजय केडिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि “अब यह धर्मशाला मात्र धर्मशाला नहीं बल्कि आधुनिक भवन के रूप में समाज के लिए गर्व का विषय है।” सचिव विकास केडिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि महिला समिति अध्यक्ष रीना केडिया ने अतिथि परिचय कराया।

    अति विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल का महिला समाज ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। श्रवण अग्रवाल ने गौशाला संचालन की सराहना करते हुए शुद्ध दूध उपलब्ध कराने की पहल की प्रशंसा की।

    Trending News

    Technology