लाभाविन्त लाभार्थियों ने सुनाई सेवा की कहानी
0.अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने वाले प्रधानमंत्री है नरेंद्र मोदी।
0.सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सम्पन्न।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कुण्डा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत कुण्डा मण्डल के शक्ति केंद्र सुकली गोविंद में “सेवा सेतु – सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी पंडरिया विधायक भावना बोहरा मण्डल प्रभारी रूपेश जैन एवं मण्डल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र प्रभारी के सेवाराम कुर्रे कार्यक्रम प्रभारी ओम यदु एवं संयोजक अश्वनी यदु के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं जिला बेमेतरा प्रभारी ओम यदु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर सीधा संवाद किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर उनके अनुभव सुने गए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया गया लाभार्थियों ने शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया वही इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी ओम यदु ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को ही अपना धर्म माना है चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हो या प्रधानमंत्री के रूप में उनका एक ही संकल्प रहा है – अंत्योदय, गरीब कल्याण और राष्ट्र प्रथम वही कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी यदु ने कहा की आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री आवास किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के किसान, गरीब और महिलाओं के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी से संवाद करें उनकी समस्याएं सुनें और समाधान के लिए सेतु बनें। यही सच्ची सेवा है और यही विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगी इस अवसर पर ओम यदु शक्ति केंद्र प्रभारी सेवाराम कुर्रे सह प्रभारी मोहन कुर्रे संयोजक अश्वनी यदु मोहन यादव बूथ अध्यक्ष लोखान तूकेंद्र कुर्रे गिरधारी कापा बूथ अध्यक्ष मनोज यादव बूथ अध्यक्ष माकरी नवीन मिश्रा, दुल्लीपर बूथ अध्यक्ष रज्जु भास्कर दिलीप चंद्रवंशी सहित,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

