Home अन्य खबरे *लघु वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: रैंप योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग...

*लघु वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: रैंप योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

0
35

*लघु वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: रैंप योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत धरोहर क्लस्टर, बंधवा (विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली) में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (लघु वनोपज) आधारित फूड प्रोसेसिंग विषय पर तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 3 मई 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण सीएसआईडीसी (CSIDC) के बैनर तले तथा एनआईएमएसएमई (NIMSME), हैदराबाद के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूहों की 33 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक आनंद शर्मा ने प्रतिभागियों को लघु वनोपज से मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों, बाजार की मांग के अनुसार मार्केटिंग रणनीतियों, आकर्षक एवं टिकाऊ पैकेजिंग डिजाइन तथा आवश्यक प्रमाणन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। इसके साथ ही इच्छुक प्रतिभागियों के लिए निशुल्क उद्यम पंजीयन प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है, ताकि वे अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप देकर आगे बढ़ सकें। इस पहल से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here