रोजगार मेले में 24 युवा अंतिम रूप से चयनित, 39 अभ्यर्थियों को मिली प्रारंभिक सफलता

रोजगार मेले में 24 युवा अंतिम रूप से चयनित, 39 अभ्यर्थियों को मिली प्रारंभिक सफलता

*तीन नियोजक कंपनियों ने 157 पदों के लिए की भर्ती प्रक्रिया*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, 28 अक्टूबर 2026// जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, जमकोर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में तीन नियोजक कंपनियों ने भाग लिया। इनके द्वारा कुल 157 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के 41 युवक-युवतियों ने उपस्थित होकर अपनी योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने के लिए सहभागिता की। रोजगार मेले में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान 39 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया, जबकि 24 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया।

Trending News

Technology