More

    *रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, सांसद बोले- ऐतिहासिक कार्य*

    *रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, सांसद बोले- ऐतिहासिक कार्य*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने के पश्चात कवर्धा पहुंचे यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, समाज एवं नागरिकों ने सांसद पांडेय का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया सर्वप्रथम इंदौरी में भाजपा इंदौरी मंडल व बिरकोना में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पिपरिया मंडल के प्रभारी जयराम साहू व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद पांडेय का स्वागत किया कवर्धा बायपास चौक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय व भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ठाकुरदेव चौक में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया सांसद पांडेय यहाँ से पैदल चलकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वीर स्तंभ चौक पहुंचे यहां नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान सांसद पांडेय का भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ जिला गुड़ उद्योग संघ, हरीतिमा टीम, युवा मित्र मंडल, पत्रकार संघ, विभिन्न समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है कई दशकों से डोंगरगढ़, खैरागढ़ कवर्धा, मुंगेली और कटघोरा क्षेत्र की जनता रेल लाइन का सपना देख रही थी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए हम सबको दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था इस रेल लाइन से युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी यात्रा सुगम होगी। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद संतोष पांडेय के सतत प्रयास, केंद्र व राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को स्वीकृति मिली है यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं है यह हमारे क्षेत्र के विकास की नई पटरी है सांसद पांडेय ने संसद से लेकर रेल मंत्रालय तक इस मुद्दे को लगातार उठाया और आज इसे धरातल पर उतरवाया हम पूरे जिलेवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, छग शाकंभरी बोर्ड के सदस्य संतोष पटेल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, अशोक चंद्रवंशी, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, भाजपा मीडिया के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह, भाजपा की जिला मंत्री उत्तरा साहू, अनिता धुर्वे, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, रवीश ठाकुर, बीर सिंग पटेल, मिलू राम साहू, विकास पांडेय, कृष्णा चंद्राकर, नरेश साहू, पवन जायसवाल, सौरभ सिंह, अमित चंद्रवंशी अन्य पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

    ————————

    Trending News

    Technology