More

    *राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद*

    *राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली—- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में रविवार को 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण साहू ने स्वयं बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभिभावकों को जागरूक किया। सरपंच नारायण साहू ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं पोलियो-मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे तथा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology