“कैरियर गाइडलाईन, बिजनेस बिल्डिंग सेेमीनार एवं राजनैतिक परिचर्चा” विषय पर राष्ट्रीय अधिवेशन

आशीष कश्यप बिलासपुर -स्थानीय पाटीदार भवन उस्लापुर बिलासपुर (छ.ग.) में आठवे नैशनल कान्फ्रेंस का आयोजन 3 एवं 4 मई को सुबह 09 बजे से सायं 05 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें 3 मई को कैरियर गाईडलाईन एवं बिजनेस बिल्डिंग सेमीनार व 4 मई को राजनीतिक परिचर्चा कान्फ्रेंस जिसमें पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों से विद्वान आमंत्रित किये गये है साथ ही साथ स्थानीय स्तर के विद्वानों, राजनेताओं एवं प्रबुद्धजन भी हिस्सा ले रहे है। अतः इस कार्यक्रम की सफलता के लिये आपकी उपस्थिति एवं सहयोग प्रार्थनीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप एवं इंजीनियर रामजी सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग सराहनीय है।
उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री तोरण प्रसाद यादव ने दी।
आयोजक
बी.बी.ए./बी.बी.एस.
