रतनपुर–कोटा मार्ग पर घंटों जाम, सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार

⚡ रतनपुर–कोटा मार्ग पर घंटों जाम, सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार

रतनपुर। रतनपुर से कोटा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से सड़क पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। तार गिरने के बाद मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत का माहौल देखा गया।

सड़क पर बिजली का तार गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिजली का तार सड़क पर गिरने के बाद भी जिम्मेदार विभाग की टीम समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंची?

अगर समय रहते तार को नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

राहगीरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कब तक?

विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।

रतनपुर–कोटा मार्ग पर घंटों जाम, सड़क पर गिरा हाई वोल्टेज तार

Trending News

Technology