युवाओं का सपनों का भारत विषय क़ो लेकर नवीन कॉलेज कुंडा में कार्यक्रम आयोजित
0.अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपनों क़ो किया साकार -बालमुकुंद चंद्रवंशी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
ब्यूरो रायपुर/दामापुर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पुरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में बनाया जा रहा है सभी जगह सामाजिक कार्यक्रम सेवा रक्तदान भंडारा मंदिर गुरद्वारा का साफ सफाई स्कूल परिसर का मरम्मत आदि अनेकों कार्य किये जा रहे हैं उसी कड़ी में आज नवीन कॉलेज कुंडा में युवाओं का सपनों का भारत विषय क़ो लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सभी ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम क़ो प्रारम्भ किया गया युवाओं ने प्रतिभागी के रूप में युवाओं का सपनों का भारत कैसा हो इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आज निरंतर आगे बढ़ रहा है देश आज हर सेक्टर में तेजी से ग्रोथ कर रहा है अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ कैसे मिले यह सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था और वह सपना आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं,कुंडा मंडल के अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने कहा की पहले लोगों तक राशन पानी तक नहीं पहुंच पाता था मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर व्यक्ति तक बिना किसी भेद भाव के हर सुविधाएं पहुंच रही है आवास योजना का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ती दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मेट्रो सिटी में निवास कर रहे लोगों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं वही कार्यक्रम के प्रभारी सेवा राम कुर्रे ने कहा की पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी आज अपने सेवा कार्यों से कॉलेज की बेटियों क़ो मुफ्त में बस सेवा प्रदान कर रही हैं मेडिकल सेक्टर के विद्यार्थी या सिविल सेवा के विद्यार्थियों के लिये मुफ्त कोचिंग क्लास संचालित हो रही है यह कार्य दिखाता है की भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों का सिर्फ हित की बात नहीं करती कार्य कर के दिखाती है जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र एवं कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी यदु ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था अंत्योदय कैसे हो इस भाव से देश के हर कोने में जाकर नजदीकी से देखा आज उसी सपने क़ो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं वंही नवीन कॉलेज के अध्यक्ष पुरुसोत्तम निर्मलकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की आज कुंडा कॉलेज के लिये नया भवन का कार्य शुरू होने वाला है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुंडा क़ो बड़ी सौगात मिली है अब कुंडा क्षेत्रवाशियो क़ो स्वास्थ्य लाभ बड़े स्तर पर मिल पायेगा पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी का पंडरिया के लिये समर्पण एवं दुर्गामी सोच का नतीजा है जिसके कारण कुंडा में स्वास्थ्य केंद्र का सुविधाएं जिला स्तर का मिलेगा पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति प्र अश्वनी यदु एवं कॉलेज के शिक्षक छात्रगण उपस्थित रहे।

