
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत तिथि भोजन को छत्तीसगढ़ सरकार ने न्योता भोजन के नाम से योजना लागू की गई हैं।यह योजना सामुदायिक भागीदारी पर आधारित हैं।इस योजना के तहत राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ ,मृतक अमर आत्मा के शांति,आदि के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन करा सकते हैं।इस योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में गुनापुर निवासी श्री उमेंदराम कुलमित्र के आकस्मिक निधन होने पर उनके पुत्र रामप्रसाद, शत्रुहन, भरतलाल तथा छत्रपाल कुलमित्र ने मृतक अमर आत्मा शांति के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को न्योता भोजन कराया गया।विद्यालय परिवार द्वारा मृत आत्मा के शांति के लिए मौन धारण कर उसके फोटो में पुष्प अर्पित किया गया ।उनके द्वारा लड्डू, पूड़ी, गोभी आलू सब्जी ब्यवस्था किया गया।इस अवसर पर उनके परिवार से किशन, कमलेश, विनोद नवीन, कुमारी भुनेश्वरी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ,smc अध्यक्ष दीपक साहू, सफाईकर्मी कोमल यादव रसोईया कुमारी,लता केवट आदि उपस्थित रहे।
