Home अन्य खबरे मुनगे के पेड़ में लटका मेन लाइट का कनेक्शन

मुनगे के पेड़ में लटका मेन लाइट का कनेक्शन

0
6

🌳 मुनगे के पेड़ में लटका मेन लाइट का कनेक्शन

⚡ अमली–सूरजपुर मार्ग पर लोगों की जान को खतरा, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विद्युत सब-स्टेशन अमली के अधीन अमली से सूरजपुर मार्ग के पास सड़क किनारे मुनगे के पेड़ में मेन लाइट का कनेक्शन लगा होने का मामला सामने आया है।

पेड़ के सहारे विद्युत कनेक्शन दिखाई देने से आसपास से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि विद्युत तार या कनेक्शन पेड़ के संपर्क में आता है तो करंट फैलने की आशंका से गंभीर हादसा होने का खतरा बना रह सकता है।

❓ विभाग के अधिकारी मौन क्यों?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मौके पर विद्युत व्यवस्था इसी तरह असुरक्षित है, तो संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी?

क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद विभाग जागेगा?

⚠️ कौन होगा जिम्मेदार?

स्थानीय लोगों ने संबंधित विद्युत विभाग से मामले की तत्काल जांच कर सुरक्षित तरीके से विद्युत कनेक्शन व्यवस्थित करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here